बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट में आज आएंगे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश
Gorakhpur News - गोरखपुर में बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट परिसर में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पंकज मित्थल स्मृतिशेष कैलाश पति मिश्र और ओंकार नाथ मिश्र के चित्र का अनावरण करेंगे। यह कार्यक्रम शुक्रवार को एक बजे होगा।...

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पंकज मित्थल दिन में एक बजे आएंगे। वह स्मृतिशेष कैलाश पति मिश्र एवं स्मृतिशेष ओंकार नाथ मिश्र के चित्र का अनावरण करेंगे। यह जानकारी बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय एवं मंत्री गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि दोनों विभूतियों ने अधिवक्ता रहते हुए न केवल न्याय की स्थापना के लिए कार्य किया बल्कि अधिवक्ता हित में भी उनके द्वारा किए गए कार्य सराहनीय हैं। स्व. कैलाश पति मिश्र सिविल कोर्ट में 1946 से 1994 की अवधि में लगभग 48 वर्षों तक वकालत करते हुए ख्याति अर्जित किया।
1945 में वह अधिवक्ता के रूप में बार में शामिल हुए। उन्होंने बड़े सिविल मुकदमों के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थानों के न्यायिक मुकदमों में भी सहयोगी भूमिका का निर्वहन किया है। इनका निधन 21 नवम्बर 1994 को हुआ। स्वर्गीय ओंकार न्याय मिश्र अपने पिता के आदर्श को आत्मसात करते हुए न्याय दिलाने में तत्पर रहे। वह सिविल कोर्ट में 1987 से 2021 की अवधि के दौरान 50 वर्षों से अधिक समय तक वकालत करते हुए न्याय दिलाने में योगदान किया। उन्होंने संतकबीर नगर परिनिर्वाण स्थली कबीर गुफा के जांच टीम में अहम योगदान के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों में कार्य किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।