Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsTricolor Yatra by BJP Youth Wing in Gorakhpur Showcases Nationalism
भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा
Gorakhpur News - गोरखपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकाली। महामंत्री अच्युतानंद शाही ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों को जवाब देने की बात कही। यात्रा में युवाओं का राष्ट्रभक्ति...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरFri, 23 May 2025 06:07 AM

गोरखपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की महानगर इकाई द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। महानगर महामंत्री अच्युतानन्द शाही ने कहा कि पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों को भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। तिरंगा यात्रा के संयोजक और महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा ने कहा कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति के प्रति अपार जुनून यात्रा में दिख रहा है। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष मनीष जैन, अम्बिकेश दुबे, कर्मवीर सिंह, हर्ष श्रीवास्तव, रजत गुप्ता, अभिनव एबट, विशाल पाण्डेय, राहुल गिरि, विशाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।