सरयू नदी में युवक ने स्नान के लिए लगाई छलांग, लापता
Gorakhpur News - गोलाबाजार, हिंदुस्तान संवाद। गोलाबाजार, हिंदुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के बारानगर कलिका माता स्थान के पास सरयू नदी में स्नान के लिए छलांग लगाने

गोलाबाजार, हिंदुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के बारानगर कलिका माता स्थान के पास सरयू नदी में स्नान के लिए छलांग लगाने वाला युवक पानी में डूब गया। लापता युवक की तलाश गोताखोर कर रहे हैं, हालांकि उसका पता नहीं चला है। बनवारपार निवासी रमेश (20) पुत्र जोखई गुप्ता बारानगर सरयू नदी में अपने दोस्तों के साथ रविवार को नदी में स्नान करने गया था। स्नान के लिए रमेश ने नदी में छलांग लगा दी। वह नदी में नीचे गया फिर ऊपर नहीं आया। ऊपर न आने पर दोस्तों और आसपास के लोग शोर मचाने लगे। वहां मौजूद लोगों ने युवक की तलाश की लेकिन जब सफलता नहीं मिली तब पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पंहुची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है। तकरीबन तीन घंटे तलाश के बाद रमेश का पता नहीं चलने पर प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है। रमेश दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा है। बड़ा भाई सुरेश बाहर कमाता है। रमेश घर पर अपनी मां के साथ रहता था। बहनों की शादी हो चुकी है। सुरेश व पिता जोखई पंजाब में रहकर रोजगार करते हैं। पिता अभी 15 दिन पहले ही पंजाब गए हैं। पुत्र के डूबने की सूचना पर पंहुची मां का रो रो कर बुरा हाल है। डूबने की हो चुकी हैं कई घटनाएं प्रशासन ने नहीं लगाया है खतरे का बोर्ड बारानगर कालिका माता स्थान के पास सरयू नदी के घाट के पास कई लोग डूब चुके हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक नदी में जिस जगह युवक स्नान करने के लिए कूदा था वहां नदी काफी गहरी है। वहां पहले भी डूब कर बहुत लोगों के मारने की घटना हो चुकी है। फिर भी प्रशासन ने गहराई वाले क्षेत्र का बोर्ड आज तक नहीं लगाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।