Devotees Flock to Brajghat for Amavasya Ganga Snan Amid Traffic Jam हापुड़ : अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लगा जाम, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsDevotees Flock to Brajghat for Amavasya Ganga Snan Amid Traffic Jam

हापुड़ : अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लगा जाम

Hapur News - हापुड़ में अमावस्या पर श्रद्धालुओं का ब्रजघाट में आना शुरू हो गया। कई राज्यों से आए श्रद्धालु गंगा में स्नान के लिए पहुंचे। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर यातायात जाम हो गया। गंगा स्नान को पुण्य और मोक्ष का...

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Sun, 27 April 2025 10:39 AM
share Share
Follow Us on
हापुड़ : अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लगा जाम

हापुड़। अमावस्या पर ब्रजघाट में शनिवार देर रात से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। कई राज्यों से आए श्रद्धालु धर्मशालाओं में ठहरे और सुबह होते ही गंगा में स्नान करने पहुंचे। उधर, जैसे ही श्रद्धालुओं के वाहन की संख्या बढ़ी वैसे ही दिल्ली लखनऊ हाईवे पर जाम लग गया। रविवार को ब्रजघाट गंगा नगरी में अमावस्या को सत्तूई अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन गंगा स्नान करना एक धार्मिक और आध्यात्मिक अनुष्ठान माना जाता है। हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान से आए श्रद्धालुओं गंगा स्नान किया। पंडित विनोद शर्मा ने बताया कि गंगा स्नान को पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति का साधन माना जाता है। श्रद्धालु केवल स्नान ही नहीं करते, बल्कि इस अवसर पर हवन-यज्ञ और दान-पुण्य भी करते हैं। प्राचीन मान्यता के अनुसार गंगा में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं और नई ऊर्जा प्राप्त होती है। विशेष रूप से अमावस्या के दिन गंगा स्नान का अत्यधिक महत्व है, क्योंकि इससे पितरों को भी शांति मिलती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।