Narad Jayanti and Hindi Journalism Day Celebrated with Panel Discussion on War Journalism आज का युद्ध सिर्फ हथियारों का ही नहीं सूचनाओं का भी है: दिव्य कुमार, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsNarad Jayanti and Hindi Journalism Day Celebrated with Panel Discussion on War Journalism

आज का युद्ध सिर्फ हथियारों का ही नहीं सूचनाओं का भी है: दिव्य कुमार

Hapur News - के गेस्ट हाउस में मनाई गई देवर्षि नारद जयंती फोटो संख्या-9 हापुड़, संवाददादा। नगर के मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में विश्व संवाद केंद्र

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Sun, 1 June 2025 06:11 PM
share Share
Follow Us on
आज का युद्ध सिर्फ हथियारों का ही नहीं सूचनाओं का भी है: दिव्य कुमार

नगर के मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में विश्व संवाद केंद्र द्वारा नारद जयंती व हिंदी पत्रकारिता दिवस का रविवार को आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर के पत्रकार और सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों ने सहभागिता की। सभागार में आयोजित कार्यक्रम में युद्धकाल में पत्रकारिता विषय पर गहन चर्चा हुई। इस विषय पर प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ता लेखक और राष्ट्रीय सुरक्षा व सामरिक विषयों के विशेषज्ञ दिव्य कुमार सोती ने कहा कि महर्षि नारद मुनि युद्ध कला की नीति के भी बहुत बड़े ज्ञाता थे। उन्होंने कहा कि आज का युद्ध सिर्फ हथियारों का ही नहीं सूचनाओं का भी है और आने वाले समय में पत्रकारों की भूमिका और भी बढ़ने वाली है।

अतिथि वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख पंकज शर्मा ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया भी पत्रकारिता का हिस्सा बन गया है। सोशल मीडिया पर डाली जाने वाली सूचना या समाचार का भी समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए सोशल मीडिया का उपयोग भी राष्ट्र और समाज के हित को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन उत्तम सिंह ने किया।सामाजिक कार्यकर्ता संजय त्यागी ने कहा कि पत्रकारों को अपने कार्य को पूरी मेहनत और निष्ठा से करना चाहिए। इस मौके पर मुख्य रूप से लवीश कुमार, पंकज कुमार, संजीव, मोहित, सुधांशु माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।