गोली मारकर युवक को किया घायल
Hapur News - घायल को गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में कराया भर्ती घायल को गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में कराया भर्तीघायल को गंभीर हालत में मेरठ के एक अ

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में चली गोली में एक युवक घायल हो गया। आनन फानन में घायल को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के एक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छपकौली में शुक्रवार की रात को पंकज, मोनू उर्फ ढिल्लन, मयंक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने गोली मारकर पंकज को घायल कर दिया।
गोली चलते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गोली चलने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल पंकज को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के एक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। गोलीकांड की सूचना मिलते ही सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। इसी बीच फार्रेसिंक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए। सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा का कहना है कि घायल के कंधे पर गोली लगी है। विवाद के कारणों की जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।