Fire Emergency Crisis in Pihani No Fire Station for 250 Villages फसल जले या इंसान, पिहानी में नहीं आग बुझाने के इंतजाम, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsFire Emergency Crisis in Pihani No Fire Station for 250 Villages

फसल जले या इंसान, पिहानी में नहीं आग बुझाने के इंतजाम

Hardoi News - पिहानी थाना क्षेत्र में आग बुझाने के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। 250 गांवों और मजरों की आबादी के लिए एक भी फायर स्टेशन नहीं है। जब तक दमकल की गाड़ी 55 किमी दूर से आती है, तब तक नुकसान हो चुका होता है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईWed, 9 April 2025 02:36 AM
share Share
Follow Us on
फसल जले या इंसान, पिहानी में नहीं आग बुझाने के इंतजाम

पिहानी, संवाददाता। पिहानी थाना क्षेत्र के किसी भी गांव या मजरे में आग लगती है तो यहां बुझाने के इंतजाम नहीं हैं। फसल जलें या इंसान, ग्रामीणों को ही प्रयास करना होता है। क्योंकि करीब 250 गांवों और मजरा वाले इस थाना क्षेत्र में एक भी फायर स्टेशन नहीं है। करीब 55 किमी दूर जिला मुख्यालय से जब तक दमकल की गाड़ियां आती हैं, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। दरअसल, पिहानी थाना क्षेत्र के अंतिम गांव से जिला मुख्यालय की दूरी लगभग 55 किमी है। ऐसे में अगर क्षेत्र में कहीं कोई अग्निकांड जैसी घटना हो जाती है तो फोन करने के बाद फायरब्रिगेड की गाड़ी काफी देर बाद पहुंचती है। तब तक पीड़ित का काफी नुकसान हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग हर साल घटनाएं होती हैं। अब गर्मी शुरू हो गई है। कई बीघा फसलें जल चुकी हैं, इसके बाद भी जिम्मेदारों का इधर ध्यान नहीं जा रहा। पिहानी थाना क्षेत्र के करीब 250 गांवों और मजरों की आबादी 50 हजार के आसपास है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।