किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपित को पुलिस ने पकड़ा
Hardoi News - सांडी में एक किशोरी भूसा लेने गई थी, तभी एक युवक ने उसे दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर युवक भाग गया। उसकी मां ने मौके पर पहुंचकर मदद की। पिता की शिकायत पर पुलिस ने युवक को...

सांडी। भूसाधर से भूसा लेने पहुंची किशोरी को युवक ने बुरी नियत से दबोच लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के शोर मचाने युवक भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक को दबोच लिया। बुधवार शाम एक गांव निवासी किशोरी गांव किनारे बने भूसा घर से भूसा निकाल रही थी। आरोप है कि मौका देखकर गांव निवासी सुभाष ने उसे दबोच लिया और अश्लील हरकते करने लगा। इससे घबराई किशोरी बचने के लिए शोर मचाने लगी। चीख पुकार सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंच गई तब युवक भाग निकला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ पास्को एक्ट समेत छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज की। एसओ केके यादव ने बताया कि आरोपित युवक को पकड़ लिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।