शादीशुदा महिला ने फांसी लगा की आत्महत्या, एक दिन पहले घर से बाहर जाकर किया था ये काम
- लखनऊ में रविवार को नमिता ने फांसी लगा ली। एक दिन पहले रहीमनगर चौकी जाकर उन्होंने ससुराल द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा शिकायत की थी। कुछ देर बाद ससुराल वाले समझौता कर उन्हें घर लेकर चले गए थे।

लखनऊ में रविवार को नमिता ने फांसी लगा ली। एक दिन पहले रहीमनगर चौकी जाकर उन्होंने ससुराल द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा शिकायत की थी। कुछ देर बाद ससुराल वाले समझौता कर उन्हें घर लेकर चले गए थे। मायके वालों ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। वहीं, मानकनगर व बीबीडी में भी दो महिलाओं और ठाकुरगंज में युवक ने फांसी लगा ली। वहीं, मानकनगर के रामप्रसाद खेड़ा स्थित घर में अनीता चौहान (54) ने घर एंगल से साड़ी के फंदे के सहारे फांसी लगा ली। परिवार में पति राजकुमार, चार बेटियां व दो बेटे हैं।
सीतापुर के महोली निवासी गोवर्धन के मुताबिक उन्होंने बेटी नमिता की शादी वर्ष 2021 में रहीमनगर के रवि वर्मा के साथ की थी। रवि प्राइवेट कंपनी में काम करता है। शादी के कुछ समय बाद से ही नमिता के ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक और सोने की चेन की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। रविवार को नमिता ने अपनी मां शांति देवी को फोन कर बताया था कि वह ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर रहीमनगर चौकी आई है। सोमवार को बेटी के ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि नमिता ने फांसी लगाकर जान दे दी है। वह बेटी के घर पहुंचे तो पता लगा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति रवि, ससुर, सास व दो देवर के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर महानगर के मुताबिक जांच की जा रही है। रविवार को नमिता रहीमनगर चौकी आई थी। सुसरालवालों के मनाने पर वह समझौता कर चली गई थी।
बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाई
बीबीडी इलाके में बीमारी से परेशान सुषमा भाटिया (40) ने फांसी लगा जान दे दी। संजीवनी हाउस निवासी देवेन्द्र भाटिया ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। पुलिस के मुताबिक सुषमा काफी समय से बीमार चल रहीं थी। जिसके कारण वह परेशान रहती थी। रविवार रात में सुषमा ने दुपट्टे के फंदे के सहारे फांसी लगा ली। परिवार वाले उन्हें फंदा से लटका देख आनन-फानन में नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
युवक ने फांसी लगाई
ठाकुरगंज के भूहर स्थित घर में शिवम मौर्या (22) ने फांसी लगा ली। पिता मनोज मौर्या के मुताबिक सोमवार को वह पत्नी और बड़े बेटे के साथ एक वैवाहिक समारोह में गए थे। शिवम घर में अकेले था। मंगलवार को घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिला। ताला तोड़कर भीतर गए तो शिवम का शव पंखे के हुक में रस्सी के फंदे के सहारे लटका हुआ था। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।