डॉ. भरत यादव बने यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष
Hathras News - फोटो 43 डा. भरत यादवडॉ. भरत यादव बने यादव के प्रदेश उपाध्यक्षडॉ. भरत यादव बने यादव के प्रदेश उपाध्यक्षडॉ. भरत यादव बने यादव के प्रदेश उपाध्यक्षडॉ. भरत

फोटो 43 डा. भरत यादव हाथरस: शहर के वरिष्ठ सर्जन एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. भरत यादव को प्रदेश संगठन महामंत्री राजेंद्र सिंह यादव ने जिला पंचायत एवं विधान सभा चुनाव से पहले यादव महासभा का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रदेश स्तर का दायित्व देकर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। डॉ. भरत यादव सरिता प्रेम हॉस्पिटल मोहनगंज हाथरस के संचालक हैं। एम्स दिल्ली के पूर्व चिकित्सक हैं। एवं कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम सिंह यादव के बेटे हैं। संघ की विचाराधारा से जुडे भरत यादव शुरुआत से गरीब असहायों की सेवा एवं निःशुल्क इलाज करते रहे हैं।
डॉ यादव पिछले ग्यारह वर्ष से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता हैं। विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल, हिंदू जागरण मंच और आरएसएस आदि संगठनों एवं सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहते हैं। पत्र जारी होते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम कैलाश यादव ने शुभकामनाएँ दी एवं समस्त समुदाय एवं परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी एवं डॉ भरत यादव का भव्य स्वागत किया गया। डॉ. यादव ने शीर्ष पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने मुझे प्रदेश स्तर की बड़ी जिम्मेदारी देकर जो भरोसा जताया है इसका निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करूँगा और समाज को प्रत्येक वर्ग के साथ जोड़कर उन्नति की ओर ले जाने में तन मन धन से प्रयासरत रहूँगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।