ईंट लगने से घायल हुई बच्ची की छह दिन बाद मौत
Hathras News - ईंट लगने से घायल हुई बच्ची की छह दिन बाद मौत ईंट लगने से घायल हुई बच्ची की छह दिन बाद मौतईंट लगने से घायल हुई बच्ची की छह दिन बाद मौतईंट लगने से

- कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अलिया में कुछ लोगों द्वारा घर में ईंट फेंके जाने का आरोप - उसी ईंट से घायल बच्ची को अलीगढ़ से उपचार कराने के बाद परिजन ले आए थे घर - अचानक से घर पर आने के बाद बच्ची हुई अचेत, डॉक्टर ने उसे किया मृत घोषित - पुलिस ने बच्ची की मौत का कारण जानने के लिए कराया शव का पोस्टमार्टम हाथरस। जंक्शन क्षेत्र के नगला अलिया में ईंट से घायल हुई बच्ची की छह दिन बाद मौत हो गई। उसे परिजन अचेत होने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
यहां पर पहुंची पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव नगला अलिया निवासी रामप्रकाश ईंट भट्टे पर काम करता है। आरोप है कि 23 मई को गांव के कुछ लोगों ने उनके घर पर किया। जिसमें उनकी नौ महीने की बेटी मीनाक्षी घायल हो गई। उन्होंने बच्ची को पहले जिला अस्पताल में दिखाया। डॉक्टरों ने बच्ची को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया था। अलीगढ़ में इलाज कराए जाने के बाद परिजन बच्ची को लेकर घर आ गए। मंगलवार की शाम को अचानक से बच्ची अचेत हो गई। यह देख परिजन घबरा गए और बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर बच्ची को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी मिलने पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। आधी रात के बाद बच्ची के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।