Holi was celebrated with harmony Bareilly Friday prayers were also held with prayers for peace बरेली में सौहार्द के साथ मनी होली, अमन चैन की दुआ के साथ जुमे की नमाज भी संपन्न, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Holi was celebrated with harmony Bareilly Friday prayers were also held with prayers for peace

बरेली में सौहार्द के साथ मनी होली, अमन चैन की दुआ के साथ जुमे की नमाज भी संपन्न

  • बरेली शहर से लेकर देहात तक में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बदले हुए समय के साथ मस्जिदों में अदा की जा रही है। होली और जुमा एक साथ होने की वजह से शिया और सुन्नी उलेमा ने नमाज का वक्त बदलने का एलान किया था।

Dinesh Rathour हिन्दुस्तान, बरेली, वरिष्ठ संवाददाताFri, 14 March 2025 03:00 PM
share Share
Follow Us on
बरेली में सौहार्द के साथ मनी होली, अमन चैन की दुआ के साथ जुमे की नमाज भी संपन्न

बरेली शहर से लेकर देहात तक में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बदले हुए समय के साथ मस्जिदों में अदा की जा रही है। होली और जुमा एक साथ होने की वजह से शिया और सुन्नी उलेमा ने नमाज का वक्त बदलने का एलान किया था। मिली जुली आबादी वाली मस्जिदों में नमाज का वक्त आगे बढ़ा दिया गया था। मुस्लिम आबादी वाली मस्जिदों में नमाज अपने वक्त पर ही अदा की गई।

शहर की शाही जामा मस्जिद में अपने तय शुदा वक्त डेढ़ बजे ही नमाज अदा की गई। दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद में भी तय शुदा वक्त साढ़े तीन बजे नमाज अदा हुई। मिली जुली आबादी वाली मस्जिदों में जारी गाइडलाइन के अनुसार नमाज 2 बजे या उसके बाद अदा की गई। जुमे की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में पहुंचे। मस्जिदों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। दरगाह आला हजरत से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया है कि शुक्रवार को रमजान के दूसरे जुमे के दिन अमन सुकून के साथ तमाम मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान मस्जिदों में कौम और मुल्क की तरक्की की दुआ की गई।

कहां किस समय था नमाज का समय

2 बजे किला थाने की मस्जिद शाही, हजियापुर की हसनैनी मस्जिद।

2:15 बजे पर चौकी चौराहा मस्जिद,मस्जिद पुल क़ाज़ी,बानखाना की एक मीनार मस्जिद,कैंट की हाथी खाना मस्जिद।

2:30 बजे गुलाब नगर की मस्जिद घोसियान, जसोली की पीराशाह मस्जिद, मस्जिद कुतुबखाना (घंटाघर के सामने वाली), नगर निगम वाली मस्जिद, किला की मस्जिद शहतूत (हाशम वाली), कुतुबखाना नैनीताल रोड, की मस्जिद जहानी, रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद, बांसमंडी की मस्जिद पतंग शाह, साहू राम स्वरूप स्कूल के सामने मस्जिद बिलाल, नैनीताल रोड की अशरफ खान मस्जिद, कट कुईया की जन्नातुल फिरदौस मस्जिद, कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के सामने वाली मस्जिद डॉक्टर सुब्हान, मलूकपुर सिटी सब्जी मंडी रोड की मंसूरियान मस्जिद, स्टेडियम रोड शाहदाना कॉलोनी की मस्जिद मुस्तफाई और मस्जिद गरीब शाह व अन्य मस्जिद।

3:00 बजे कुतुबखाना की मस्जिद सुनहरी।