संबंध बनाने से पहले खुद कामोत्तेजक दवाएं, पत्नी को नशे की गोलियां खिलाता था पति; नई नवेली दुल्हन पहुंची थाने
महिला का आरोप है कि वह विदा होकर ससुराल पहुंची तो संबंधों को लेकर पति का व्यवहार कुछ अजीब सा था। संबंध बनाने से पहले वह शक्तिवर्धक और कामोत्तेजक दवाओं का इस्तेमाल करता था। खुद दवाएं खाता था, जबकि महिला को नशे की गोलियां खिलाता था।

यूपी के गोरखपुर में एक नई नवेली दुल्हन ने थाने पहुंचकर पति पर सनसनीखेज आरोप लगाए। पत्नी का कहना है कि संबंध बनाने से पहले पति खुद कामोत्तेजक दवाएं खाता था और उसे नशे की दवाएं खिलाता था। वह गलत ढंग से संबंध बनाता था। इसी वजह से धीरे-धीरे वह अस्वस्थ रहने लगी। आरोप है कि पत्नी अस्वस्थ हुई तो पति ने एक अन्य महिला से संबंध कायम कर लिए। उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा।
मामला, गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके का है। महिला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की रहने वाली है। उनकी शादी नौ दिसम्बर 2024 को हुई थी। महिला का आरोप है कि वह विदा होकर ससुराल पहुंची तो संबंधों को लेकर पति का व्यवहार कुछ अजीब सा था।
संबंध बनाने से पहले वह शक्तिवर्धक और कामोत्तेजक दवाओं का इस्तेमाल करता था। खुद ये दवाएं खाता था, जबकि महिला को नशे की गोलियां खिलाता था। आरोपी पति दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वहीं पर उसने एक युवती के साथ संबंध बना लिए। उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा।
महिला का आरोप है इधर, ससुराल वाले भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। उससे बार-बार दहेज में पांच लाख रुपयों की मांग की जाने लगी। उस पर दबाव बनाया जाने लगा कि अपने मायके वालों से मांग कर 5 लाख रुपए लाए और ससुरालवालों को दे। इसी बीच पति दिल्ली से घर आया तो उसने महिला को ताना देते हुए दिल्ली में दूसरी महिला से अपने संबंधों के बारे में बताया। पति की बातों से महिला अवाक रह गई। ससुराल वालों ने उससे कहा कि वह घर छोड़कर चली जाए। इसके बाद महिला गोरखपुर के गोरखनाथ थाने पहुंची। पुलिस ने उसकी शिकायत पर पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर गुरुवार को दहेज उत्पीड़न और अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। गोरखनाथ पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।