किसानों में विधायक ने बांटा निशुल्क मोटे अनाज का बीज
Jaunpur News - बदलापुर के दुगौली खुर्द गांव में किसानों के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने किसानों को अन्नदाता बताया और उन्हें निःशुल्क कोदो का बीज, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं प्रशस्ति पत्र...

बदलापुर। विकासखंड के दुगौली खुर्द गांव में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने किसानों को देश का अन्नदाता बताया। इस दौरान किसानों को निःशुल्क कोदो का बीज, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने किसानों को मोटे अनाज के प्रति जागरूक भी किया। किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने एवं वैज्ञानिक ढंग से खेती करने और अपनी आय दोगुना करने की जानकारी दिया। गोष्ठी में किसानों को वैज्ञानिक ढंग से उन्नतशील खेती करने की तकनीकी जानकारी वैज्ञानिकों ने दी।
किसानों को खरीफ में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों से संबंधित कृषि तकनीकी और प्रभावरोधी कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा के वैज्ञानिक, उद्यान विभाग, पशुपालन,मत्स्य तथा सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। गोष्ठी में उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय, जिला कृषि अधिकारी विनय कुमार सिंह, एसएमएस सुनील सिंह, सहायक विकास अधिकारी कृषि आशीष मौर्य उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।