New Leadership Elected for Barsathi Block Unit of United Teachers Association डा. अमरेन्द्र यूटा के अध्यक्ष व पंकज बने मंत्री, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsNew Leadership Elected for Barsathi Block Unit of United Teachers Association

डा. अमरेन्द्र यूटा के अध्यक्ष व पंकज बने मंत्री

Jaunpur News - बरसठी में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। डॉ. अमरेंद्र सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, पंकज यादव को मंत्री और विनोद कुमार पांडेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक का संचालन अजय...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरMon, 7 Oct 2024 12:09 AM
share Share
Follow Us on
डा. अमरेन्द्र यूटा के अध्यक्ष व पंकज बने मंत्री

बरसठी। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराज सिंह सिकरवार के निर्देश पर जिलाध्यक्ष डॉ. हेमंत सिंह व जिला मंत्री राजकुमार मिश्र की देखरेख में रविवार को बीआरसी सरसरा में बैठक कर बरसठी ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। जिसमें शिक्षक डॉ. अमरेंद्र सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, पंकज यादव को मंन्त्री व विनोद कुमार पांडेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही सुशील कुमार सरोज को संयुक्त मंत्री, अखिलेश तिवारी को कोषाध्यक्ष, सूरज यादव को उपाध्यक्ष, अरविंद यादव उपाध्यक्ष, श्रीश दुबे व अनुज सिंह को संगठन मंत्री, अंकित सिंह लेखाकार, अजय विश्वकर्मा आय व्यय निरीक्षक, धर्मवीर चौधरी को प्रचार मंत्री सर्वसम्मति से चुना गया। अध्यक्षता शिक्षक नेता अश्वनी सिंह व संचालन कंपोजिट विद्यालय निगोह के शिक्षक अजय विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर शिवप्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर यादव, जिला संगठन मंत्री कृष्ण कुमार उपाध्याय व सुजीत यादव समेत अन्य मौजूद रहे। चुनाव पर्यवेक्षक जिला उपाध्यक्ष श्रवण यादव एवं शिवमंगल वर्मा, चुनाव अधिकारी सतेन्द्र उपाध्यय व अजय यादव की देखरेख में सपन्न हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।