Seminar on Pandit Deendayal Upadhyay s Philosophy at Veer Bahadur Singh Purvanchal University सबको जोड़कर चलेंगे तभी बन सकेंगे श्रेष्ठ : कलराज मिश्र , Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsSeminar on Pandit Deendayal Upadhyay s Philosophy at Veer Bahadur Singh Purvanchal University

सबको जोड़कर चलेंगे तभी बन सकेंगे श्रेष्ठ : कलराज मिश्र

Jaunpur News - फोटो--08ईया संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र रहे। उन्होंने कहा कि सबको जोड़कर चलेंगे तभी श्

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरFri, 14 Feb 2025 01:49 AM
share Share
Follow Us on
सबको जोड़कर चलेंगे तभी बन सकेंगे श्रेष्ठ : कलराज मिश्र

जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नवभारत के निर्माण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार विषयक संगोष्ठी का आयोजन गुरुवार को रज्जू भईया संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र रहे। उन्होंने कहा कि सबको जोड़कर चलेंगे तभी श्रेष्ठ बनेंगे। इसी विचारधारा से आज हमारा देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। पंडित जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय में यह धारणा समाहित रही। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन संघर्ष से आज के युवा प्रेरणा लें और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। पं. दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी के संयोजक एवं शोध पीठ अध्यक्ष प्रो. मानस पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत किया। पं. दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि मिश्र ने भी अपना विचार व्यक्त किया। संचालन आयोजन सचिव डॉ. अनुराग मिश्र ने किया। इस मौके पर प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. प्रमोद यादव, डॉ. विजय सिंह, डॉ. शैलेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।