51 Kundiya Shakti Sanvardhan Gayatri Mahayagna Held at Gangeshwar Nath Temple वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ 51 कुंडीय महायज्ञ, Kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj News51 Kundiya Shakti Sanvardhan Gayatri Mahayagna Held at Gangeshwar Nath Temple

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ 51 कुंडीय महायज्ञ

Kannauj News - छिबरामऊ में गंगेश्वरनाथ मंदिर की गायत्री यज्ञशाला में 51 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ और संगीतमय प्रज्ञापुराण कथा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन में आहुतियां दी...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजSun, 13 April 2025 01:50 AM
share Share
Follow Us on
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ 51 कुंडीय महायज्ञ

छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के गंगेश्वरनाथ मंदिर स्थित गायत्री यज्ञशाला परिसर में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वाज की ओर से 51 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ एवं संगीतमय प्रज्ञापुराण कथा का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच लोगों ने हवन में आहुतियां दीं। आचार्य पुरुषोत्तम वंदेवार, गोपाल सारथी, पवन बहेलिया व अर्पित पांडेय ने विधि-विधान से यज्ञ की महत्ता का समझाते हुए भक्तिमय संगीत के बीच वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां दिलवाई। इस दौरान अनिल मिश्रा, सरला मिश्रा ने कलश पूजन व आचार्य पूजन किया। शशांक तिवारी ने दीप पूजन किया। माधव गुप्ता ने गुरुदेव पूजन, सूरज दुबे ने वेद माता पूजन, श्यामू वर्मा व मंजू वर्मा ने मां गायत्री पूजन किया। आजाद वर्मा, श्यामू गुप्ता, बबलू श्रीवास्तव, मंजू वर्मा, सुबोध शुक्ला, अनुराधा शुक्ला, अनिल शुक्ला, ब्रह्मानंद दुबे, शिवानंद दुबे, शेखर दुबे, प्रखर दुबे, शिखर दुबे, महेशचंद्र वर्मा, सूर्यभान तिवारी आदि लोगों ने विश्व और समाजकल्याण की भावना के साथ हवन में आहुतियां दीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।