पहलगाम घटना के विरोध में तालग्राम बाजार बंद
Kannauj News - तालग्राम में व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने पहलगाम घटना के विरोध में बाजार बंद रखा। इससे खरीदारी करने आए लोग निराश होकर लौट गए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जीतू प्रजापति ने आतंकवादियों को कड़ी...

तालग्राम, संवाददाता। व्यापार मंडल के आवाहन पर व्यापारियों ने एक जुटता दिखाते हुए पहलगाम घटना के विरोध में बाजार बंद रखा। जिससे बाजार में खरीदारी करने आए लोग निराश होकर वापस लौटना पड़ा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष उमाशंकर उर्फ जीतू प्रजापति के आवाहन पर पहलगाम घटना के विरोध में व्यापारियों में एक जुटता दिखाते हुए नगर के व्यापारियों नें अपनी अपनी दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रखे। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष जीतू प्रजापति ने बताया पहलगाम घटना की सभी व्यापारियों ने कड़ी निंदा की।उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकवादियों को कड़ी सजा देने की मांग की। व्यापारियों ने कहा संकट के समय सभी व्यापारी देश व सरकार के साथ में है। सरकार जो भी निर्णय लेगी सभी व्यापारी मिलकर सरकार का साथ देंगे। बाजार बंद रहने से खरीदारी करने आए लोगों को निराश होकर वापस न पड़ा। इस दौरान उ•प्र• उद्योग व्यापार के नगर कोषाध्यक्ष संजय पटेल, शकील अंसारी,बहार अहमद (सभासद), रामऔतार शाक्य,सूरज कटियार,मोनू वर्मा, याक़ूब ताजी, जुबैर ताजी, इशरार अहमद, साबिर ताजी, विवेक गुप्ता, कुलकुल गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे l
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।