शोभा यात्रा निकालकर मनाई आंबेडकर जयंती
Kannauj News - सिकंदरपुर में आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शोभा यात्रा की शुरुआत की गई। यात्रा में लोग जय भीम के नारों के साथ डीजे की धुनों पर नाचते हुए चल रहे थे। यह यात्रा विभिन्न नगरों से होकर गुजरी और फिर...

सिकंदरपुर। कस्बे के सुभाष नगर स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शोभा यात्रा की शुरुआत की गई। यात्रा में बाबासाहेब आंबेडकर की झांकी व जय भीम के नारों के साथ डीजे की धुनों पर नाचते हुए लोग चल रहे थे। नेहरू नगर, इंदिरा नगर, गांधीनगर, शास्त्री नगर होते हुए मुख्य सड़क पर आकर आंबेडकर नगर से होते हुए वापस सुभाष नगर अंबेडकर प्रतिमा के पास जाकर संपन्न हुई। बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पूर्व चेयरमैन रजनीकांत दुबे ने माल्यार्पण किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी ने आवास पर जलपान की व्यवस्था कराई। यात्रा के दौरान नगर पंचायत चेयरमैन हरिहर सिंह व चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह पुलिस कार्मियों के साथ मौजूद रहे। यात्रा में बाबा बाल्मिकि, सियाराम जाटव, अमन बाल्मिकि, सत्यम बाल्मिकि, शिवम वाल्मीकि, शिवराजू चौहान, राजू प्रभाकर, अवनीश, महेश कमल, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।