Empowering Women PM Modi Celebrates Legacy of Ahilyabai Holkar माता अहिल्या बाई होल्कर के सपने को 300 साल बाद पूरा कर रहे मोदी: देवेश कोरी, Kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsEmpowering Women PM Modi Celebrates Legacy of Ahilyabai Holkar

माता अहिल्या बाई होल्कर के सपने को 300 साल बाद पूरा कर रहे मोदी: देवेश कोरी

Kannauj News - फोटो 17 संगेाष्ठी में मौजूद कार्यकर्ता कन्नौज, संवादाता। पिछली सरकारों में महिलाओं के भागीदारी को अनदेखा किया गया लेकिन देश के प्रधानमंत्री ने दो महिल

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजFri, 23 May 2025 03:11 AM
share Share
Follow Us on
माता अहिल्या बाई होल्कर के सपने को 300 साल बाद पूरा कर रहे मोदी: देवेश कोरी

कन्नौज, संवादाता। पिछली सरकारों में महिलाओं के भागीदारी को अनदेखा किया गया लेकिन देश के प्रधानमंत्री ने दो महिला अधिकारियो को ही मिशन सिंदूर की जिम्मेदारी दी। प्रधानमंत्री मोदी सदैव कहते हैं कि महिलाओं की भागीदारी के बिना हम विकसित भारत की कल्पना नहीं कर सकते हैं। जो सपना 300 वर्ष पूर्व माता अहिल्या बाई होल्कर ने देखा था मोदी आज महिलाओं को सम्मान देकर एक स्वस्थ सशक्त समाज की नींव रख रखते हुए उस सपने को पूरा करने का काम कर रहे हैं। यह बात अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जन्म स्मृति अभियान के तहत गुरुवार को संगोष्ठी में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी ने कही।

उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई एक सामान्य परिवार में जन्मीं थीं उनके जीवन का संघर्ष हम सबको जानना चाहिए। अहिल्या बाई होल्कर केवल एक शासिका नहीं थीं, वे धर्म, न्याय, सेवा और स्त्री शक्ति का प्रतीक भी थीं। अहिल्याबाई होलकर की जयंती के मौके पर उनके जीवन और उपलब्धियों के बारे में हमें जानना चाहिए। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि भारत के इतिहास में कई ऐसी वीरांगनाएं हुईं जिन्होंने अपने अद्वितीय शासन और दूरदर्शिता से इतिहास के पन्नों और कहानियों में अमिट छाप छोड़ी। इन्हीं में से एक थीं मालवां की रानी अहिल्या बाई होल्कर थी। उन्हें आज भी एक आदर्श प्रशासिका, न्यायप्रिय शासिका और धर्मपरायण महिला के रूप में याद किया विगत सरकारों ने महापुरुषों को सम्मान नहीं दिया लेकिन आज हमारी सरकार महापुरुषों को सम्मान देने का काम कर रही है। माता अहिल्याबाई होल्कर एक गरीब परिवार से थीं लेकिन उन्होंने महिलाओं को सम्मान दिलाने का काम किया। उनके अधिकारों के लिए हमेशा लड़ती रहीं और महिलाओं के जीवन में अनेक सुधार लाने का काम किया। संगोष्ठी में तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह, अभियान संयोजक व जिला उपाध्यक्ष आर्वेश पाल , सह संयोजक वाविता सिंह, जिला महामंत्री शैलेन्द्र द्विवेदी, पूर्व विधायक अरविंद सिंह , पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।