Kishanganj Traffic Police Urges Compliance with Traffic Rules to Prevent Accidents 22 दिनों में 2 लाख 28 हजार रुपये वसूला गया जुर्माना, Kishanganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsKishanganj Traffic Police Urges Compliance with Traffic Rules to Prevent Accidents

22 दिनों में 2 लाख 28 हजार रुपये वसूला गया जुर्माना

किशनगंज में यातायात पुलिस आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित कर रही है। थानाध्यक्ष धन प्रसाद ने हेलमेट पहनकर बाइक चलाने और ट्रिपल लोडिंग से बचने की अपील की। हाल ही में 22 दिनों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजFri, 23 May 2025 03:37 AM
share Share
Follow Us on
22 दिनों में 2 लाख 28 हजार रुपये वसूला गया जुर्माना

किशनगंज, संवाददाता। आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए यातायात पुलिस के द्वारा लगातार प्रेरित किया जाता है। आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। हेलमेट लगाकर व यातायात नियमों का पालन कर बाइक चलाते हुए यातायात नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटना नहीं होगी। यातायात थानाध्यक्ष धन प्रसाद ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट लगाकर बाइक चलाएंगे तो दुर्घटना से बचाव होगा। साथ ही यातायात नियमों के तहत ट्रिपल लोडिंग बाइक नहीं चलाएंगे। यातायात थानाध्यक्ष ने कहा कि नियम सबों के लिए एक बराबर है। कोई भी यातायात नियमों का उल्लंघन न करे।

वही हाल के दिनों में हुए क्राइम मीटिंग में भी एसपी सागर कुमार ने इससे संबंधित निर्देश सभी थानाध्यक्ष को दिया था। एसपी सागर कुमार ने बताया कि जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है। मई माह में महज 22 दिनों में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 2 लाख 28 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। यह आंकड़ा 1 मई से 22 मई तक का है। जिसमें बिना हेलमेट के बाइक चलाने,नो पार्किंग,बिना इंश्योरेंस वाहन चलाने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने को लेकर जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना शहरी क्षेत्र में लगाया गया है। वहीं यातायात थानाध्यक्ष ने भी लोगों से अपील की है की हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाये। हेलमेट पुलिस के डर से नहीं स्वयं की सुरक्षा के लिए लगाएं। जिले में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। चालान काटे जाने के लिए हैंड हेल्ड डिवाइस मशीन भी उपलब्ध हैं। फिलहाल मुख्य थाना किशनगंज सदर थाना, ठाकुरगंज थाना,बहादुरगंज थाना, कोचाधामन थाना व यातायात थाने में ये व्यवस्था उपलब्ध है। शहर में अवैध पार्किंग ,अवैध रूप से वाहन लगाने वालों पर भी अभियान चलाकर जुर्माना लगाया जाएगा। ताकि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।