तिर्वा में आज निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा
Kannauj News - भगवान परशुराम की जयंती पर बुधवार को तिर्वा में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सुबह 08 बजे एक इंटर कॉलेज से शुरू होगी। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकी शामिल होगी और यह मां...

तिर्वा, संवाददाता। भगवान परशुराम की जयंती को लेकर बुधवार को कस्बे में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा परशुराम सेवा समिति तिर्वा के तत्वाधान में निकलेगी। शोभायात्रा की शुरूआत सुबह 08 बजे कस्बे के एक इंटर काॅलेज से होगी।
समिति के अध्यक्ष रमेश चन्द्र शुक्ला व समिति के राष्ट्रीय सचिव संजय पाठक, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सुधीर द्विवेदी, वैभव तिवारी व आयुष तिवारी ने सयंुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी शामिल रहेगी। इसके पीछे समाज के सैकड़ा लोग पैदल चलेगें। यह शोभायात्रा सभी प्रमुख मार्गों से होते हुए मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर के निकट स्थित उत्सव लॉ गेस्ट हाउस तक जाएगी। यहां एक सभा का भी आयोजन होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।