नवीन न्यायालय भवन का प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने किया लोकार्पण
Kannauj News - छिबरामऊ में प्रशासनिक न्यायमूर्ति अनीस कुमार गुप्ता द्वारा नवीन न्यायालय भवन और मीटिंग हॉल का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने उन्हें सम्मानित किया और न्यायालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया...

छिबरामऊ, संवाददाता। बाह्य न्यायालय छिबरामऊ में नवीन न्यायालय भवन एवं मीटिंग हॉल का प्रशासनिक न्यायमूर्ति अनीस कुमार गुप्ता ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर और प्रतीक चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति कन्नौज न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद अनीस कुमार गुप्ता को बाह्य न्यायालय परिसर पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह व महासचिव ललितप्रताप सिंह समेत अन्य अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद नवीन न्यायालय भवन एवं मीटिंग हॉल का फीता काटकर उसका लोकार्पण किया। उन्होंने नवीन न्यायालय भवन और मीटिंग हॉल का निरीक्षण किया।
बाह्य न्यायालय परिसर में प्रशासनिक न्यायमूर्ति अनीस कुमार गुप्ता के साथ जनपद न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार, इंफ्रासेल उपसमिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुपम कुशवाहा, सिविल जज जूनियर डिविजन नंदनी उपाध्याय, अपर सिविल जज जू.डि.अंकुश श्रीवास्तव, जिलाधिकारी आशुतोषमोहन अग्निहोत्री, उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र द्विवेदी आदि ने वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष शिवराम सिंह चौहान, जीतू श्रीवास्तव, पूर्व महासचिव सुशील पांडेय, फहीमजमा खां, प्रणव यादव, बादाम सिंह कुशवाहा, दिनेश सिंह यादव, आदित्य त्रिपाठी, पुरुषोत्तम तिवारी, स्नेहलता गुप्ता, प्रदीप सिंह, शिवम शर्मा, सीएंडडीएस के जेई रंजन चौरसिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।