किसान की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों में कोहराम
Kannauj News - कन्नौज में खेतों में काम कर रहे किसान प्रदीप कुमार कटियार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनके गहने गायब हैं, जिससे...

कन्नौज। दोपहर खेतों में काम कर रहे किसान की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मानमऊ क्षेत्र के गांव नारायणपुरवा निवासी 46 वर्षीय प्रदीप कुमार कटियार पुत्र रामेश्वर दयाल गुरुवार की दोपहर खेतों में काम करने गए थे। जहां वह संदिग्ध हालातों में अचेत होकर खेत में गिर गया। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवारी जनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे चिकित्सा परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है हृदय गति रुकने से उसकी मौत हुई है।
वहीं परिजनों के मुताबिक प्रदीप कटियार सोने की अंगूठी आदि पहने हुए थे जो गायब है। इससे उनकी मौत पर संदेह जताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।