दबंगों ने दंपति को पीटा केस दर्ज
Kannauj News - तालग्राम, संवाददाता। गांव के दबंगों ने पति-पत्नी को पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित दंपति ने दबंगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।थाना क्षेत्र गांव पुखरावां

तालग्राम, संवाददाता। गांव के दबंगों ने पति-पत्नी को पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित दंपति ने दबंगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र गांव पुखरावां निवासी सलीम पुत्र फैयाज अली ने बताया शनिवार शाम को उनकी पत्नी शबनम घर पर काम कर रही थी। तभी गांव के फिरोज पुत्र फैयाज अली व उनकी पत्नी सन्नो और पुत्र अफजल जोकि दबंग किस्म के है। आकर गाली गलौज करने लगे। जब उनकी पत्नी ने गाली देने से मना किया तो लाठी डंडों से उन्हें पीटने लगे। जब वह बचाने गए तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया।
थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।