Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsBJP Youth Front Organizes Bike Rally in Kanpur to Highlight 8 Years of Government Achievements
योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाने को निकाली बाइक रैली
Kanpur News - भाजपा युवा मोर्चा ने कानपुर में सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बाइक रैली का आयोजन किया। यह रैली गुरुदेव टॉकीज से शुरू होकर काली मठिया मंदिर और शास्त्री नगर तक गई।...
Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरThu, 10 April 2025 10:23 PM

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बाइक रैली निकाली। रैली गुरुदेव टॉकीज से प्रारंभ होकर काली मठिया मंदिर, शास्त्री नगर तक निकाली गई। दूसरी यात्रा जरीब चौकी से होते हुए घंटा घर तक निकाली गई। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि रैली का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा की जिला इकाई कानपुर उत्तर के अध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेंद्र मैथानी, उमेश निगम आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।