Tragic Love Story Teen Couple Commits Suicide After Dispute in Kanpur कानपुर देहात में पहले प्रेमी फिर प्रेमिका ने फांसी लगा जान दी, Kanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsTragic Love Story Teen Couple Commits Suicide After Dispute in Kanpur

कानपुर देहात में पहले प्रेमी फिर प्रेमिका ने फांसी लगा जान दी

Kanpur News - कानपुर देहात, संवाददाता। बरौर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को किसी बात

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSat, 12 April 2025 09:48 AM
share Share
Follow Us on
कानपुर देहात में पहले प्रेमी फिर प्रेमिका ने फांसी लगा जान दी

कानपुर देहात, संवाददाता। बरौर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को किसी बात पर हुए विवाद के बाद पहले प्रेमी फिर नाबालिग प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने जांच करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक नाबालिग लड़की का रिश्ते में भाई लगता था।

गांव निवासी एक शख्स ने एक लड़की को गोद ले रखा था। इस समय उसकी उम्र करीब 16 साल थी। इसी साल उसने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। शख्स के 18 साल के पारिवारिक भतीजे का घर में आना-जाना था। इस कारण दोनों में दोस्ती हो गई थी। बाद में दोनों एक-दूसरे का पसंद करने लगे थे। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। इससे गुस्साए युवक ने दोपहर को गांव के बाहर खड़े जामुन के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर छात्रा ने भी अपने घर के पीछे स्थित पेड़ से फांसी लगा ली। दोनों की आत्महत्या से परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ डेरापुर देवेंद्र कुमार व इंस्पेक्टर बरौर हरिओम प्रकाश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने भी दोनों घटनास्थलों से साक्ष्य जुटाए। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में पता चला है कि दोनों में प्रेम-संबंध थे। किसी बात पर झगड़ा होने के बाद दोनों ने जान दे दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।