Attempted Assault on Married Woman by Neighbor in Kokhraj Area घर में घुसकर विवाहिता से दुराचार का प्रयास, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsAttempted Assault on Married Woman by Neighbor in Kokhraj Area

घर में घुसकर विवाहिता से दुराचार का प्रयास

Kausambi News - मंझनपुर के कोखराज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ पड़ोसी युवक ने दुराचार का प्रयास किया। घटना के समय पीड़िता घर पर अकेली थी। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 16 April 2025 04:09 PM
share Share
Follow Us on
घर में घुसकर विवाहिता से दुराचार का प्रयास

मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र की एक विवाहिता से पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसकी मां ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की।

पीड़िता ने बताया कि सोमवार की शाम वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोसी युवक अपने घर की छत पर चढ़कर दीवार फांदकर भीतर घुस आया और दुराचार का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर वह धमकी देते हुए फरार हो गया। उधर, शोर सुनकर आरोपी की मां गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करने लगी। चीख-पुकार पर जुटे पड़ोसियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। कोखराज इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।