Haldwani Municipal Corporation to Open Electric Charging Stations हल्द्वानी में नगर निगम खोलेगा चार्जिंग स्टेशन, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsHaldwani Municipal Corporation to Open Electric Charging Stations

हल्द्वानी में नगर निगम खोलेगा चार्जिंग स्टेशन

हल्द्वानी, संवाददाता। नगर निगम हल्द्वानी मे इलेक्ट्रिक चार्जिग स्टेशन खोलेगा। इसके लिए जगह चिन्हित किया

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीWed, 16 April 2025 08:35 PM
share Share
Follow Us on
हल्द्वानी में नगर निगम खोलेगा चार्जिंग स्टेशन

हल्द्वानी, संवाददाता। नगर निगम हल्द्वानी में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन खोलेगा। इसके लिए जगह चिह्नित किया जाना शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इसके लिए कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। इनके बनने के बाद ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों को चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। महंगे पेट्रोल, डीजल के दौर में इलेक्ट्रिक वाहन लोगों की पसंद बन रहे हैं। हल्द्वानी में इनकी संख्या दो हजार से ज्यादा पहुंच गई है। वहीं अभी तक ई-चार्जिंग स्टेशन नहीं खुलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहन की बैटरी को घर पर चार्ज करना मजबूरी बना हुआ है। कई बार घर से बाहर बैटरी डिस्चार्ज होने पर दिक्कत उठानी पड़ती है। अब इसके समाधान के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। शहर के मुख्य मार्गों पर निगम चार्जिंग स्टेशन खोलने जा रहा है। इसके जगह चिह्नित की जा रही है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि जल्द ही इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन खोले जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।