Indian Army Successfully Completes High Altitude Mission Armax-24 सिक्किम में सेना का उच्च पर्वतीय अभियान ‘आर्मेक्स-24 संपन्न, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Army Successfully Completes High Altitude Mission Armax-24

सिक्किम में सेना का उच्च पर्वतीय अभियान ‘आर्मेक्स-24 संपन्न

(तस्वीर सहित) गंगटोक, एजेंसी। भारतीय सेना ने उच्च पर्वतीय अभियान ‘आर्मेक्स-24 को सफलतापूर्वक

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 16 April 2025 08:56 PM
share Share
Follow Us on
सिक्किम में सेना का उच्च पर्वतीय अभियान ‘आर्मेक्स-24 संपन्न

गंगटोक, एजेंसी। भारतीय सेना ने उच्च पर्वतीय अभियान ‘आर्मेक्स-24 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह अभियान पश्चिम बंगाल के उत्तरी घने जंगलों से लेकर सिक्किम की दुर्गम, बर्फ से ढकी पहाड़ियों तक के इलाके में 22 मार्च से 14 अप्रैल तक चला। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा, सेना की विशेष रूप से चुनी गई 20 सदस्यीय टीम ने 18 दिनों तक लगातार कठिन परिस्थितियों में सफर तय किया। इस दौरान टीम ने 146 किलोमीटर की दूरी पार की। इसमें खड़ी चढ़ाइयां, अनिश्चित मौसम और बेहद मुश्किल रास्ते शामिल थे।

अभियान का मार्ग बेहद चुनौतीपूर्ण था। टीम ने उपोष्णकटिबंधीय जंगलों से 14 हजार फुट से ऊपर तक का सफर तय किया। कम ऑक्सीजन और अत्यधिक तनावपूर्ण वातावरण के बावजूद, सैनिकों ने अद्वितीय शारीरिक सहनशीलता, मानसिक दृढ़ता का प्रदर्शन किया।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि इस अभियान ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारतीय सेना कठिन से कठिन इलाकों में भी अपनी तैयारियों को मजबूत बनाए रखने के लिए यथार्थपरक प्रशिक्षण को प्राथमिकता देती है। एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा, आर्मेक्स-24 सिर्फ एक साहसिक यात्रा नहीं, बल्कि यह भारतीय सेना की प्रतिबद्धता, अनुशासन, दृढ़ता और संचालन के लिए तत्परता का प्रतीक है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।