Vande Bharat Lucknow Bhopal Vande Bharat Express Good News Check Details Indian Railways Vande Bharat: लखनऊ और भोपालवासियों के लिए खुशखबरी, नई वंदे भारत जल्द; जान लें डिटेल्स, India Hindi News - Hindustan
Hindi Newsदेश न्यूज़Vande Bharat Lucknow Bhopal Vande Bharat Express Good News Check Details Indian Railways

Vande Bharat: लखनऊ और भोपालवासियों के लिए खुशखबरी, नई वंदे भारत जल्द; जान लें डिटेल्स

  • Vande Bharat: आमतौर पर भोपाल और लखनऊ के बीच ट्रेन से यात्रा करने में 12 घंटे का समय लगता है, लेकिन वंदे भारत के जरिए यह समय कम होकर सात से आठ घंटे तक ही सीमित रह सकता है।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 16 April 2025 08:52 PM
share Share
Follow Us on
Vande Bharat: लखनऊ और भोपालवासियों के लिए खुशखबरी, नई वंदे भारत जल्द; जान लें डिटेल्स

Vande Bharat: देशभर में अब ज्यादातर राज्यों में चेयर कार वाली वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही हैं। यात्रियों का इन वंदे भारत ट्रेनों को भरपूर प्यार मिल रहा है। अब स्लीपर वर्जन की वंदे भारत का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच, जल्द ही मध्य प्रदेश और यूपी की राजधानी के बीच चेयर कार वाली वंदे भारत शुरू होने जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, भोपाल से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत जल्द हो सकती है। इससे यात्री दोनों राज्यों के बीच आरामदायक सफर कर सकेंगे। आमतौर पर भोपाल और लखनऊ के बीच ट्रेन से यात्रा करने में 12 घंटे का समय लगता है, लेकिन वंदे भारत के जरिए यह समय कम होकर सात से आठ घंटे तक ही सीमित रह सकता है। यानी कि यात्रियों को वंदे भारत से चार घंटे तक का कम समय लगेगा।

इस रूट पर लगभग 15 ट्रेनें चलती हैं, लेकिन फेस्टिव सीजन पर जल्द टिकट नहीं मिलता। दोनों शहरों के बीच 700 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी है। नई वंदे भारत चलने से यह दूरी कम समय में ही पूरी हो जाएगी। नई वंदे भारत में आठ चेयर कार के कोच होंगे, जिसमें 564 यात्री सफर कर सकेंगे। यह वंदे भारत दोनों शहरों के बीच कब से चलेगी, इसका अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही ट्रेन चलाई जा सकती है।

कटरा से कश्मीर रेल लिंक का उद्घाटन स्थगित

वहीं, जम्मू-कश्मीर में ऊधमपुर श्रीनगर बारामूला रेल परियोजना (यूएसबीआरएल) के उद्घाटन का कार्यक्रम खराब मौसम के कारण स्थगित हो गया है। इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन भी चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 19 अप्रैल को दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलपुल और अंजी खड्ड रेलपुल का उद्घाटन तथा श्री माता वैष्णों देवी कटरा से श्रीनगर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के विशेष कश्मीर संस्करण को हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ करने का कार्यक्रम था। इसके लिए प्रधानमंत्री का चिनाब रेलपुल और फिर अंजी खड्ड पुल पर जाने का कार्यक्रम बना था तथा इसके लिए दो हैलीपैड बनाए गये थे, लेकिन 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक मौसम की प्रतिकूलता के कारण प्रधानमंत्री का जाना संभव नहीं हो पाता। सूत्रों ने कहा कि उद्घाटन कार्यक्रम की नई तिथि अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई की शुरुआत में तय किए जाने की संभावना है।