Attempted Rape in Puramufti Woman Assaulted Accused Flees छेड़खानी का विरोध करने पर महिला समेत पति और बेटी को पीटा , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsAttempted Rape in Puramufti Woman Assaulted Accused Flees

छेड़खानी का विरोध करने पर महिला समेत पति और बेटी को पीटा

Kausambi News - पूरामुफ्ती थाना के एक गांव में एक युवक ने अकेली महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के विरोध पर युवक ने उसकी पिटाई की, और जब पति और बेटी मदद के लिए आए तो उन्हें भी पीटा। बाद में आरोपी...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 8 June 2025 10:35 PM
share Share
Follow Us on
छेड़खानी का विरोध करने पर महिला समेत पति और बेटी को पीटा

पूरामुफ्ती थाना इलाके के एक गांव में घर में अकेली महिला को पाकर युवक ने दुराचार करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पति और बेटी को भी पीट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। महिला ने थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। इलाके के एक गांव का रहने वाला युवक किसानी करता है। शुक्रवार शाम उसकी पत्नी घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक उसके घर पहुंच गया। महिला को अकेली देख वह उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

महिला के विरोध करने पर उसने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे महिला के पति और बेटी को भी पीट दिया। पिटाई करने के बाद जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। पिटाई से दंपति समेत बेटी को चोटें आई। महिला ने थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी सोनू पटेल पुत्र घसीटे पटेल के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।