BJP Honors Dr B R Ambedkar District Meeting Highlights Contributions and Government Initiatives बाबा साहब सामाजिक न्याय के प्रतीक: बृज बहादुर, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsBJP Honors Dr B R Ambedkar District Meeting Highlights Contributions and Government Initiatives

बाबा साहब सामाजिक न्याय के प्रतीक: बृज बहादुर

Kausambi News - गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत जिला प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि बृज बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा ने हमेशा बाबा साहब को सम्मान दिया है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीThu, 24 April 2025 05:13 PM
share Share
Follow Us on
बाबा साहब सामाजिक न्याय के प्रतीक: बृज बहादुर

संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय मंझनपुर में जिला प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सदैव डॉ. भीमराव आंबेडकर को सम्मान देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक थे। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनके योगदान की निरंतर उपेक्षा की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने पहली बार सुप्रीम कोर्ट परिसर में कानून मंत्रालय में बाबा साहब की मूर्ति स्थापित कर उन्हें विधिक सम्मान दिया है। इसके अलावा लंदन स्थित उनके निवास को सरकार ने स्मारक व सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया है।

विशिष्ट अतिथि लोकसभा हरदोई से पूर्व सांसद अंशुल वर्मा ने बाबा साहब के व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से बताया। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि बाबा साहब की मृत्यु के पश्चात कांग्रेस की सरकार ने दिल्ली में उनके अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं दी। सरकारी विमान तक उपलब्ध नहीं कराया गया। उनके पार्थिव शरीर को मुंबई भेजने का खर्च उनकी पत्नी को वहन करना पड़ा। नेहरू ने दिल्ली स्थित आंबेडकर निवास को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया था। काशी क्षेत्र से उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य जितेंद्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, कोऑपरेटिव के चेयरमैन शिव मोहन मौर्य, पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल, लाल बहादुर, संजय गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप पाण्डेय, शीलू, जिला महामंत्री संजय जायसवाल, दीप चंद्र दिवाकर, वरिष्ठ भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा, कविता पासी, वीरेंद्र सरोज फौजी सहित सभी मण्डल अध्यक्षगण, प्रबुद्धजन, चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।