बकरी बांधने के विवाद में महिला का सिर फोड़ा
Kausambi News - कोखराज के जलालपुर टेंगाई गांव में शुक्रवार को बकरी बांधने के विवाद में महिला को बेरहमी से पीटा गया। आरोपियों ने लाठी से महिला के सिर पर प्रहार किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने...

कोखराज के जलालपुर टेंगाई गांव में शुक्रवार की शाम को बकरी बांधने के विवाद में महिला को बेरहमी से पीटा गया। लाठी से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जलालपुर टेंगाई गांव की निशा पत्नी मनोज ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह शुक्रवार की शाम को खेत से बकरी आने पर उनको बांध रही थी। इसी दौरान वहां पर पड़ोसी दीपक, पकंज कुमार, मनभावनी, निर्मला पहुंच गई। बकरी बांधने का विरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई तो सभी लोगों ने मिलकर पीटना शुरू कर दिया।
इसीबीच उसके सिर पर लाठी से प्रहार किया गया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। निशा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।