Celebrating 300 Years of Rani Ahilyabai Holkar Women s Empowerment and Cultural Events रानी अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति की प्रतीक: धर्मराज , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsCelebrating 300 Years of Rani Ahilyabai Holkar Women s Empowerment and Cultural Events

रानी अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति की प्रतीक: धर्मराज

Kausambi News - महान वीरांगना रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर दारानगर के गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण, रंगोली, दौड़ और मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने उनके...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीTue, 20 May 2025 10:27 PM
share Share
Follow Us on
रानी अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति की प्रतीक: धर्मराज

महान वीरांगना त्याग व न्याय की प्रतिमूर्ति पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के निमित्त विधानसभा सिराथू के नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम स्थित गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण, रंगोली, दौड़, मेंहदी प्रतियोगिता कराई गई। रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के मौके पर गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज में महिला सशक्तीकरण, रंगोली प्रतियोगिता, दौड़ प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर एक महान शासक, समाजसेवी और धार्मिक महिला थीं। उन्होंने अपने शासन काल में कई महत्वपूर्ण कार्य किए।

कई मंदिरों का निर्माण करवाया, जिसमें से काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार केदारनाथ, सोमनाथ व अन्य कई मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया गया था। उन्होंने समाज में महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने के लिए काम किया। महिलाओं के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देते हुए तमाम जनहितकारी कार्य उनके कार्यकाल में किये गए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार पटेल, दीपा श्रीवास्तव समेत तमाम भाजपाई उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।