Court Sentences 20 Years Imprisonment for Minor Rape Case in West Shahrira नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की कैद , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsCourt Sentences 20 Years Imprisonment for Minor Rape Case in West Shahrira

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की कैद

Kausambi News - पश्चिमशरीरा में नाबालिग के साथ दुराचार के मामले में अदालत ने दोषी संतोष कुमार श्रीवास्तव को 20 वर्ष की कैद और 20 हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया। घटना 4 दिसंबर 2023 को हुई थी जब आरोपी ने किशोरी को अपने...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 9 April 2025 11:57 PM
share Share
Follow Us on
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की कैद

नाबालिग से दुराचार के डेढ़ साल पुराने मामले की सुनवाई करते हुए बुधवार को अदालत ने दोषी को 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने उस पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। घटना पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में घटित हुई थी। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि चार दिसम्बर 2023 को उसकी नाबालिग बेटी घर के समीप स्थित दुकान कोई सामान लेने गई थी। इस दौरान आरोपी संतोष कुमार श्रीवास्तव बहाने से उसे अपने घर बुला ले गया था। वहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुराचार किया था। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की थी। मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचना के बाद पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। मामला पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश अशोक कुमार श्रीवास्तव की अदालत में चला। बुधवार को सुनवाई के दौरान शासकीय अधिवक्ता शशांक खरे ने कुल छह गवाहों की गवाही कराई। वकीलों की बहस सुनने और पत्रावली में मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने दोषी को सजा सुना दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।