दीवार गिराने का विरोध करने पर मां-बेटे की पिटाई
Kausambi News - चरवा थाने के कलापत का पूरा गांव में एक मां और बेटे पर दबंग भाइयों ने हमला किया। दीवार गिराने का विरोध करने पर पिटाई की गई, जिससे दोनों को चोटें आईं। घायलों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस...
चरवा थाने के कलापत का पूरा गांव में रविवार सुबह दीवार गिराने का विरोध करने पर दबंग भाइयों ने साथियों संग मिलकर मां और बेटे को जमकर पीट दिया। पिटाई से उनको काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायलों ने थाने जाकर आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कलापत का पूरा गांव निवासी विक्रम सरोज ने बताया कि उसने अपनी जमीन में मकान बनाने के लिये दीवार का निर्माण किया था। रविवार सुबह दबंग भाई अपने चार साथियों के साथ वहां पहुंचे और उसकी दीवार को गिरा दिया।
जानकारी होने पर वह अपनी मां सुशीला के साथ दबंग भाइयों के घर जाकर उलाहना दिया। आरोप है कि उलाहना देने पर वह सभी उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने विक्रम की पिटाई शुरु कर दी। बचाने गई मां को भी पीट दिया। घायल मां-बेटे ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।