Mumbai Worker s Daughter Assault Attempt Local Youth Escapes After Threatening खेत गई किशोरी से दुराचार का प्रयास , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsMumbai Worker s Daughter Assault Attempt Local Youth Escapes After Threatening

खेत गई किशोरी से दुराचार का प्रयास

Kausambi News - चरवा थाने के एक गांव में एक युवक की 13 वर्षीय बेटी के साथ दुराचार का प्रयास किया गया। युवक ने उसे बाग में खींचा, लेकिन किशोरी के शोर मचाने पर भाग गया। किशोरी ने अपनी मां के साथ थाने जाकर आरोपी के...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 30 April 2025 04:08 PM
share Share
Follow Us on
खेत गई किशोरी से दुराचार का प्रयास

चरवा, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के एक गांव निवासी युवक मुम्बई में रहकर मजदूरी करता है। घर पर पत्नी बच्चों के साथ घर पर रहती है। सोमवार शाम उसकी 13 वर्षीय बेटी शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान वहां पर पहले से मौजूद गांव का ही युवक उसे पकड़कर बाग में घसीट ले गया।

उसके साथ दुराचार का प्रयास करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर लोगों को आता देख युवक किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मां के साथ चरवा थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।