युवक की पिटाई के मामले में केस दर्ज
Kausambi News - सरायअकिल थाना क्षेत्र के कादिरपुर नेवादा में मनोज कुमार सिंह ने 14 अप्रैल को पड़ोसी अरुण कुमार सिंह के साथ झगड़ा किया। गाली-गलौज के बाद अरुण ने अपने भाई और बेटे के साथ मिलकर मनोज की पिटाई की।...
Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 18 April 2025 04:39 PM
सरायअकिल थाना क्षेत्र के कादिरपुर नेवादा निवासी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल की रात पुरानी बातों को लेकर पड़ोसी अरुण कुमार सिंह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने भाई अनिल सिंह व बेटे रेशू के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। जांच के बाद गुरुवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।