Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsRobbery at Local Temple Thieves Steal Jewelry and Crown in Charwa
दुर्गा मंदिर से मुकुट और जेवरात चोरी
Kausambi News - चरवा थाने के वार्ड नंबर चार में संगीता देवी के मंदिर में चोरी हो गई। चोरों ने चारदीवारी पार कर देवी की मूर्ति का मुकुट और जेवरात चुरा लिए। घटना की जानकारी मिलने पर लोग जुट गए और पुलिस को सूचित किया...
Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 11 April 2025 04:17 PM

चरवा थाने के वार्ड नंबर चार चरक धाम की संगीता देवी पत्नी राजू गुप्ता ने घर के बाहर चारदीवारी के अंदर दुर्गा जी का मंदिर बनवाया है। गुरुवार रात परिवार के लोग सो रहे थे। इसी दौरान चोर चारदीवारी पार कर मंदिर के अंदर घुस गए। संगीता देवी के अनुसार चोरों ने देवी की मूर्ति का मुकुट और जेवरात पार कर दिया। सुबह जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। संगीता देवी ने थाने में चोरी की तहरीर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।