Storm Causes Tree to Fall on House Four Injured in Rasulpur Badle Village पेड़ गिरने से मकान जमींदोज, चार लोग घायल, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsStorm Causes Tree to Fall on House Four Injured in Rasulpur Badle Village

पेड़ गिरने से मकान जमींदोज, चार लोग घायल

Kausambi News - मूरतगंज के रसूलपुर बदले गांव में तूफान के कारण पीपल का पेड़ एक मकान पर गिर गया। इससे मकान जमींदोज हो गया और चार लोग मलबे में दब गए। गांव वालों ने घायलों को बाहर निकाला और उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 21 May 2025 05:29 PM
share Share
Follow Us on
पेड़ गिरने से मकान जमींदोज, चार लोग घायल

मूरतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले गांव में तूफान की वजह से पीपल का पेड़ मकान पर गिर गया। इससे मकान जमींदोज हो गया। मलबे में दबने से चार लोग घायल हो गए। शोर मचाने पर इकट्ठा हुए गांव के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। घायलों का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। रसूलपुर बदले निवासी गौरी तिवारी खेती-किसानी करके परिजनों का भरण-पोषण करता है। मंगलवार की रात आए तूफान की वजह से गौरी तिवारी के मकान के ऊपर पीपल का पेड़ गिर गया। भारी भरकम पेड़ होने की वजह से पूरा मकान जमींदोज हो गया।

हादसे में गौरी तिवारी, उनकी मां कुसुम तिवारी, पत्नी सोनी तिवारी और तीन साल की बेटी अनाया तिवारी मलबे में दब गई। चीख-पुकार मचने पर गांव के लोग हिम्मत जुटाकर बाहर निकले। किसी तरह लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।