किशोरी को भगाने के आरोपी पर केस दर्ज
Kausambi News - पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को युवक ने झांसा देकर भगा लिया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जानकारी मिली कि किशोरी को अजय यादव ले गया है। परिजनों ने पुलिस में शिकायत...
Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीMon, 19 May 2025 04:49 PM

पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को रविवार को झांसा देकर युवक भगा ले गया। परिजनों ने किशोरी की खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसी बीच पता चला कि किशोरी को रेही निवासी अजय यादव पुत्र सर्वजीत यादव ले गया है। जानकारी होने पर परिजनों ने अजय यादव के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।