संशोधित वक्फ कानून से रुकेगी मनमानी : मौर्य
Kausambi News - सदर ब्लॉक सभागार में मंगलवार को वक्फ सुधार जनजागरण अभियान का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की अगुवाई में किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों को संशोधित वक्फ कानून के बारे में जानकारी दी गई। मौर्य...
सदर ब्लॉक सभागार में मंगलवार को वक्फ सुधार जनजागरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की अगुवाई में किया गया। इस दौरान प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम में लोगों को संशोधित वक्फ कानून के प्रति जानकारी दी गई। मौर्य ने कहा कि संशोधित वक्फ कानून से भूमि अधिग्रहण में की जा रही मनमानी रुकेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि वक्फ सुधार जनजागरण अभियान से वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में सुधार होगा। वक्फ सुधार जनजागरण अभियान एक पहल है जिसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में सुधार करना और लोगों को वक्फ के महत्व और लाभों के बारे में जागरूक करना है।
इस कानून का मुख्य उद्देश्य वक्फ संपत्तियों का संरक्षण और इन संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों को रोकना है। वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है। वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन से सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। पूर्व विधायक मंझनपुर लाल बहादुर ने भी वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के बारे में अपनी जानकारी को साझा किया। इस मौके पर जिला महामंत्री संजय जायसवाल, जिला मंत्री दिनेश पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मंझनपुर हुबलाल दिवाकर, अकरम सिद्दीकी, हबीब उस्मानी, मोहम्मद सफीक, गुलाम अहमद, नूर अहमद, शुफैल अहमद, मोहम्मद सुबराती समेत सभी मण्डल अध्यक्षगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।