विधायक ने किया गांव चलो अभियान का शुभारंभ
Kushinagar News - कुशीनगर में भाजपा स्थापना दिवस अभियान के तहत विधायक पीएन पाठक ने गांव चलो अभियान की शुरुआत की। उन्होंने विकास कार्यों से संबंधित प्रपत्र वितरित किए और कई गांवों का दौरा कर जनता की समस्याओं का समाधान...

कुशीनगर। भाजपा स्थापना दिवस अभियान के तहत केन्द्र सरकार के 11 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के 8 वर्ष में किए गए विकास कार्यों से संबंधित प्रपत्र आमजन में वितरित किया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक पीएन पाठक ने कसया विकास खंड के ग्राम पंचायत मैनपुर के टोला रजवाबर पहुंचकर गांव चलो अभियान का शुभारंभ किया। कई गांवों में डोर टू डोर पहुंचकर जनता से कुशलक्षेम जानने के बाद प्रपत्र सौंपा।
क्षेत्रीय विधायक रजवाबर कलवारी टोला में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद जायसवाल के यहां पहुंचे। वहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने स्वागत किया। उसके बाद टोले का भ्रमण कर विकास योजनाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद रजवाबर में सेवानिवृत्त शिक्षक उदयभान सिंह के यहां पहुंचे। परिवार का कुशलक्षेम पूछने के बाद गांव का भ्रमण किया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत के टोला डेलिहवा, खदही, तेजवलिया सहित कई गांवों का भ्रमण कर विकास योजनाओं की जानकारी ली।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रूदप्रकाश सिंह, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद, नगर मंडल अध्यक्ष आद्या पाण्डेय, देहात मंडल अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा, वरिष्ठ नेता दिनेश गुप्ता, संजीव उर्फ सिबलू सिंह, लल्लन यादव, सभासद अमरनाथ उर्फ पवन जायसवाल, भीम कुशवाहा, मोहन कुशवाहा, अमरनाथ कुशवाहा, संजय कुशवाहा, विभूति कुशवाहा, राजमंगल कुशवाहा सीताराम कुशवाहा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।