BJP Honors Workers at Kushinagar Ceremony with District President Durgesh Rai किसी भी पार्टी की रीढ़ होता है कार्यकर्ता : दुर्गेश राय, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsBJP Honors Workers at Kushinagar Ceremony with District President Durgesh Rai

किसी भी पार्टी की रीढ़ होता है कार्यकर्ता : दुर्गेश राय

Kushinagar News - कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव बड़हरा लक्ष्मीपुर में भाजपा टेकुआटार मंडल द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरMon, 14 April 2025 09:23 AM
share Share
Follow Us on
किसी भी पार्टी की रीढ़ होता है कार्यकर्ता : दुर्गेश राय

कुशीनगर। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव बड़हरा लक्ष्मीपुर में भाजपा टेकुआटार मंडल द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने पार्टी के मंडल पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद संयोजक को सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को भी बताया। कार्यक्रम के आयोजक मंडल अध्यक्ष टेकुआटार राजेश राव ने आभार ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण मोहन मिश्र व संचालन अमरनाथ मद्धेशिया और धीरज राव ने किया। इस अवसर पर मंटू पाठक, संजीव कुमार सिंह, मण्डल अध्यक्ष अध्या पांडेय, किन्नरेश चौबे, बच्चा सिंह,सभासद प्रतिनिधि सोनू तिवारी, रामायण कुशवाहा, राजेश राव, मंजीत सिंह, प्रधान प्रतिनिधि विवेकानंद दुबे, बृजकिशोर तिवारी, राकेश वर्मा, राणा प्रताप राव, उमेश राव, अविनाश पांडेय, हृदयानंद मिश्र, अनिल प्रताप राव, मनोज जायसवाल, बलराम सिंह, अजय पांडेय, पवन कुमार दूबे ,वकील मद्धेशिया, कुलदीप सिंह, रामायण कुशवाहा, विनोद गुप्ता, संतोष राव, गोपाल राव आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।