tanisha Mukherjee trolled for her word magazine fashion event look people write kajol ki ijjat ka kya hoga तनीषा मुखर्जी फैशन इवेंट में बोल्ड लुक पर हुईं बुरी तरह ट्रोल, लोग बोले- काजोल की इज्जत बची?, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडtanisha Mukherjee trolled for her word magazine fashion event look people write kajol ki ijjat ka kya hoga

तनीषा मुखर्जी फैशन इवेंट में बोल्ड लुक पर हुईं बुरी तरह ट्रोल, लोग बोले- काजोल की इज्जत बची?

  • एक फैशन इवेंट में तनीषा मुखर्जी का लुक लोगों को पसंद नहीं आया। उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि यह इवेंट मेट गाला की तरह अजब-गजब आउटफिट्स की थीम वाला था पर आम लोग सिलेब्स का ये फैशन नहीं पचा पा रहे।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानMon, 14 April 2025 09:45 AM
share Share
Follow Us on
तनीषा मुखर्जी फैशन इवेंट में बोल्ड लुक पर हुईं बुरी तरह ट्रोल, लोग बोले- काजोल की इज्जत बची?

वर्ड मैगजीन के कॉस्ट्यूम फॉर कॉज गाला इवेंट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इनमें सिलेब्स के अतंरगी लुक्स दर्शक पचा नहीं पा रहे। काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी का फैशन कई लोगों की नजरों में खटक रहा है। उनको काफी ट्रोल किया जा रहा है। लोग इस इवेंट को सस्ता मेट गाला बता रहे हैं। मुंबई में 13 मार्च को ये इवेंट हुआ था।

तनीषा हुईं ट्रोल

इवेंट में तनीषा ने ट्रांसपेरेंट ब्लैक आउटफिट में थीं। इस पर वाइट कलर के बड़े फ्लॉवर्स लगे थे। उनकी क्लिप्स कई पैप्स के अकाउंट पर पोस्ट की गई हैं। ज्यादातर फॉलोअर्स को तनीषा का ये लुक पसंद नहीं आया है। एक यूजर ने लिखा है, तनीषा से ये उम्मीद कभी नहीं थी सीरियसली। एक ने लिखा है, ये सब उर्फी पर ही अच्छा लगता है। एक ने लिखा है, काजोल की इज्जत का क्या बची। एक कमेंट है, उर्फी की बर्थडे पार्टी है क्या?

पहुंचे थे कई एक्टर्स

इवेंट में सुष्मिता सेन, वामिका गब्बी, सनी लियोनी, रसिका दुग्गल, हुमा कुरैशी, बाबिल खान सहित कई और एक्टर्स गए थे। सभी एक्टर्स ने थीम के मुताबिक कपड़े पहन रखे थे। हालांकि ये फैशन देखने वालों के गले नहीं उतरा। कुछ ने इसे हैलोवीन तो कुछ ने फैंसी ड्रेस शो बताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।