Jaat Box Office Day 4: सनी देओल की 'जाट' को मिला रविवार का पूरा फायदा, चौथे दिन कर डाली बंपर कमाई
- सनी देओल की फिल्म 'जाट' को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके शुरुआती कलेक्शन थोड़ा निराश करने वाले थे, लेकिन अब फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है। 'जाट' में फैंस को सनी का गदर वाला अंदाज देखने को मिल रहा है।

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म के रिलीज का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 'जाट' को फैंस और क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यू मिले हैं। शुरुआत में सनी की फिल्म की रफ्तार काफी धीमी रही, लेकिन इसने वीकेंड में धमाल मचा दिया। 'जाट' को शनिवार और रविवार का पूरा फायदा मिला। आज सनी की फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। इसी बीच अब 'जाट' के रविवार के दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
रविवार को करी बंपर कमाई
सनी देओल की फिल्म 'जाट' को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके शुरुआती कलेक्शन थोड़ा निराश करने वाले थे, लेकिन अब फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है। 'जाट' में फैंस को सनी का गदर वाला अंदाज देखने को मिल रहा है। सनी की 'जाट' ने ओपनिंग डे पर 9.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन की कमाई में थोड़ी सी गिरावट आई। फिल्म ने शुक्रवार को 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे फिल्म ने 9.75 करोड़ का बिजनेस किया। ऐसे में अब चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है, जो बेहद शानदार है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'जाट' ने चौथे दिन खबर लिखने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 40.25 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।
जाट की स्टार कास्ट और बजट
सनी देओल की फिल्म 'जाट' को साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने डायरेक्ट किया है। सनी की 'जाट' के बजट की बात करें तो ये 100 करोड़ रुपये में बनी है। इसमें सनी के अलावा रेजिना कैसेंड्रा, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।