wife pushed the husband from the roof, on the death of the son, the mother said- daughter-in-law has run away 3 times पत्नी ने पति को छत से धक्का दिया, बेटे की मौत पर मां बोली- 3 बार भाग चुकी है बहू, करती है किसी और बात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़wife pushed the husband from the roof, on the death of the son, the mother said- daughter-in-law has run away 3 times

पत्नी ने पति को छत से धक्का दिया, बेटे की मौत पर मां बोली- 3 बार भाग चुकी है बहू, करती है किसी और बात

  • यूपी के सुलतानपुर में पत्नी के धक्का देने से पति की मौत हो गई। बेटे की मौत पर ने मां ने बहू पर आरोप लगाया हेै कि बहू ने मेरे बेटे को धक्का दे दिया है। वह मोबाइल पर किसी से बात करती थी। तीन भाग चुकी है।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 14 April 2025 10:33 AM
share Share
Follow Us on
पत्नी ने पति को छत से धक्का दिया, बेटे की मौत पर मां बोली- 3 बार भाग चुकी है बहू, करती है किसी और बात

यूपी के सुलतानपुर में नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कांशीराम कॉलोनी में एक युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। आरोप है कि उसकी पत्नी ने पति को छत से धक्का दे दिया। इससे उसने दम तोड़ दिया। स्वशाषी राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल में युवक को मृत घोषित किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति की मौत के बाद पुलिस हिरासत में पत्नी ने कहा कि पति शराब पीकर आता था। दूसरी ओर मृतक की मां ने कहा-बहू ने मेरे बेटे को धक्का दे दिया है। वह दो तीन साल से मोबाइल पर किसी से बात करती थी। आए दिन लड़ती रहती थी। इससे पहले तीन बार भाग चुकी है।

कोतवाली नगर के काशीराम कॉलोनी अंतर्गत ब्लॉक नंबर 67 में दिलशाद (40) का परिवार निवास करता है। शनिवार रात दिलशाद ने पत्नी शन्नो से खाना मांगा। उसने खाना देने से मना कर दिया। इसको लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। काफी देर तक दोनों में मारपीट होती रही। आरोप है कि इस बीच पत्नी ने उसे छत से धक्का दे दिया। वो छत से नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल तक गए। मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पत्नी को हिरासत में ले लिया है। मृतक की बहन सायमा बानो ने बताया- भाई ने भाभी से खाना मांगा लेकिन भाभी ने उन्हें छत पर से धक्का दे दिया। भाभी भाई को चाहती नहीं थी, आए दिन लड़ाई करती थी। इसके लिए ये सब कुछ हुआ है।

मृतक की मां कुरैशा ने बताया- हमारी बहू दो तीन साल से मोबाइल पर किसी से बात करती थी। इसी को लेकर रोज लड़ाई झगड़ा होता था। तीन बार भाग भी चुकी है, तब भी हमारा लड़का इसको रख लिया। आज भी इसी मोबाइल के बारे में लड़ाई हो रही थी। इसने धक्का दे दिया। इससे पहले भी कई बार हमारी बहू हमारे बेटे को मार चुकी है, उसका इलाज तक हुआ है। हमारी बहू की वजह से हमारा लड़का चला गया।

ये भी पढ़ें:सगाई के बाद दूल्हे की खुली पोल, भड़की दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार

पत्नी शन्नो ने बताया- हमने खाना बनाया वो आए और आकर खाना खाए। शराब पी रखे थे। इस दौरान लड़ाई करने लगे। फिर वह छत नीचे गिर गए। रोज शराब पीकर बाहर से आते थे। घर में आकर शराब पिए हैं। हम कमरे में बच्चों को लेकर लेटे थे। हमारी सास गलत आरोप लगा रही हैं। आठ साल हमारी शादी को हो गए वो शराब पी रहे हैं, इस बीच हम ऐसा कुछ नहीं किए। नगर कोतवाल धीरज कुमार ने बताया- दोनों के बीच लड़ाई होती रहती थी। रात भी लड़ाई हो रही थी-धक्का मुक्की में पति नीचे गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।