कांग्रेसियों ने मनाई प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि
Kushinagar News - फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद। कांग्रेस मंडल कार्यालय फाजिलनगर में मंगलवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर

फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद। कांग्रेस मंडल कार्यालय फाजिलनगर में मंगलवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यकताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनको शिद्दत से याद किया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम के देश के प्रति दिए योगदान को याद करते हुये उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव अशोक सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत का निर्माता थे। उन्होंने भारत को एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव रखी थी। उनके आदर्श आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं। पूर्व जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने कहा कि देश में अनेकों चुनौतियां हैं, नेहरू के सोच और दृष्टि को अपनाकर ही हम एक समावेशी भारत के दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
कार्यक्रम को अजीमुल उर्फ गुड्डू अंसारी, स्वामीनाथ यादव, हरिकेश्वर पाण्डेय, अलाउद्दीन सिद्दीकी, शोभा गुप्ता आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पलटन यादव ने किया। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर नाल नेहरू के चित्र पर पुष्प चढ़ाने के बाद एक मिनट का मौन रखकर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान कमलेश्वर श्रीवास्तव, गोरख पाण्डेय, धर्मेन्द्र सिंह, विनोद यादव, प्रभुनाथ कुशवाहा, प्रमोद तिवारी, युनुस अंसारी, जहीर खान, मोहम्मद आरिफ, आफताब आलम, राधाकिशुन गुप्ता, सीमा गुप्ता, शोभा आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।