Disabled Woman Appeals for Land Record Access in Kushinagar पत्रावली को दिव्यांग महिला लगा रही तहसील के चक्कर, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsDisabled Woman Appeals for Land Record Access in Kushinagar

पत्रावली को दिव्यांग महिला लगा रही तहसील के चक्कर

Kushinagar News - कुशीनगर की एक दिव्यांग महिला, द्रोपदी, ने मंडलायुक्त गोरखपुर से गुहार लगाई है कि उसे जमीन की आदेशित पत्रावली उपलब्ध कराई जाए। वह पिछले कई वर्षों से संबंधित अधिकारियों के पास जाकर परेशान हो रही है और...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरTue, 20 May 2025 09:31 AM
share Share
Follow Us on
पत्रावली को दिव्यांग महिला लगा रही तहसील के चक्कर

कुशीनगर। कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा गजरा निवासी द्रोपदी पत्नी सुरेश ने मंडलाआयुक्त गोरखपुर को प्रार्थना पत्र सौंप कर जमीन की आदेशित पत्रावली उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। महिला दोनों पैर से पूर्ण रूप से दिव्यांग है। मण्डलायुक्त गोरखपुर को दिये प्रार्थना पत्र में दिव्यांग महिला ने बताया है कि वरासत का वाद चकबंदी न्यायालय में वाद संख्या 137, 138, 346 प्रेमा बनाम मैना व घुरहू बनाम मैना चल रहा था। इन दोनों पत्रावलियों को हमारे पक्ष में न्यायोचित आदेश भी पारित किया गया। उस समय जिला देवरिया था। पारित आदेश को पूरे सिस्टमैटिक तरीके के तहत 20 नवंबर 2013 को राजस्व अभिलेखागार कुशीनगर पडरौना भेजा गया।

उसका रिकॉर्ड हमारे पास मौजूद है। आरोप है कि पिछले कई वर्षों से आदेशित पत्रावली को प्राप्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों व उनके कार्यालय का चक्कर लगा रही हूं। इसकी शिकायत आइजीआरएस पर किया गया था, लेकिन उस पर भी गलत रिपोर्ट लगा कर परेशान किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।